{"_id":"5d18fa698ebc3e3c645a1e95","slug":"15619180361-hamirpur-hp-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली निगम की सभी बसें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली निगम की सभी बसें फुल
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में हमीरपुर से दिल्ली और चंडीगढ़ जाने के लिए सीटें नहीं मिल रही हैं। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण परिजन अपने बच्चों सहित छुट्टियां मनाने बाहर जा रहे हैं। चार जुलाई तक दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली अधिकतर बसें एडवांस में ही बुक हैं। जबकि कुछेक सीटों के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बसों में सीटें न मिलने के कारण लोग प्राइवेट बसों में ऊना तक जा रहे हैं और वहां से बसें आगामी गंतव्य के लिए ले रहे हैं। इसके अलावा लोग टैक्सियों में अधिक किराया खर्च कर इन स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।
बसों में सीटें फुल होने के चलते बस अड्डा हमीरपुर पर भी लोगों की भीड़ रह रही है। रविवार होने के बावजूद काफी लोग बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते हुए दिखे। लोग बड़े बैग लेकर घंटों तक अड्डे के अंदर बैठकर बस का इंतजार करते रहे। टैक्सियों में भी आठ से नौ सवारियां इकट्ठी होकर जा रही हैं। वहीं ओवरलोडिंग न करने के फरमानों के चलते बसों में एक भी सवारी अधिक नहीं बैठाई जा रही है। इससे अब लोगों को प्रदेश से बाहरी स्थानों में जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में प्रवीण कुमार, रीना देवी, विश्वास सरीन, रोहित, संजय, बिंटू आदि ने कहा कि बसों की सीटें एडवांस में ही बुक होने के चलते बसों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कई बसों में अगर कुछेक सीटें खाली भी हैं तो वह भी जल्द ही बुक हो जा रही हैं। लोगों ने निगम प्रबंधन से अतिरिक्त बसें भेजने की मांग उठाई है। बस अड्डा प्रभारी जीत परमार का कहना है कि अधिकतर बसों में सीटें चार जुलाई तक बुक हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।