{"_id":"5d18f95d8ebc3e3cdf12fe6b","slug":"15619177679-hamirpur-hp-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की गुणवता की नौ से करवाएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की गुणवता की नौ से करवाएं जांच
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिले में नौ से 12 जुलाई तक मोबाइल वैन रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचेगी। जिले में पहली बार यह मोबाइल वैन खाद्य पदार्थों की जांच के लिए आ रही है। इसमें जिले का कोई भी उपभोक्ता दूध, दही, पनीर, पानी, जूस आदि की जांच करवा सकता है। इससे लोगों को रोजमर्रा में खाई जाने वाली चीजों की गुणवत्ता का पता चलेगा। इसके साथ ही अगर खाद्य पदार्थों के सैंपल सकारात्मक निकलते हैं तो लोग निश्चिंत भी हो जाएंगे। अन्यथा वर्तमान के मिलावटी दौर में लोग चीजों को खाने से भी डरते हैं। इस मोबाइल वैन में स्थापित उपकरणों के माध्यम से लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पता चलेगा।
नौ से बारह जुलाई तक जिले के सभी उपमंडलों में यह मोबाइल वैन जाएगी और लोगों के खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच करेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के पास जिला सोलन और कांगड़ा में यह दो मोबाइल वैन हैं। जो छह-छह जिलों को कवर करती हैं। हमीरपुर आने वाली वैन कांगड़ा जिला के धर्मशाला से आएगी। सैंपल जांचने के बाद लोगों को उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों के बारे में सही पता चल सकेगा। इसके लिए लोग साफ बर्तन या बोतल में सैंपल लाकर वैन में जांच करवा सकते हैं। असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी हमीरपुर अरुण चौहान ने कहा कि नौ से बारह जुलाई तक यह वैन जिलाभर में सैंपल जांचेगी। लोग सैंपलों की जांच करवा सकते हैं।