{"_id":"5d18f9538ebc3e3c743004c6","slug":"15619177583-hamirpur-hp-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी बार भी नहीं हुई निशानदेही, तलाई गांव में रास्ते का विवाद गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी बार भी नहीं हुई निशानदेही, तलाई गांव में रास्ते का विवाद गहराया
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू के तलाई गांव में सार्वजनिक रास्ते का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस विवाद को खत्म करने में नाकाम रहे हैं। दूसरी बार शनिवार को बारिश और कागजों की कमी के कारण बंद रास्ते की निशानदेही पूरी न हो पाने के कारण विवाद खत्म होने की बजाय बढ़ने लगा है। एक माह पहले दो परिवारों ने अपनी मलकीयत भूमि का हवाला देकर तलाई गांव में सालों पुराने सार्वजनिक रास्ते पर ट्रैक्टर से पत्थर फेंक कर उसे बंद कर दिया। हालांकि, प्रशासन के आदेश पर एक सप्ताह बाद पुलिस विभाग ने निशानदेही न होने तक इसे खुलवा दिया। लेकिन, राजस्व विभाग निशानदेही को पूरा न करके इसे आगे बढ़ा रहा है। इस कारण गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।
शनिवार को भोरंज के नायब तहसीलदार लेखराम की अगुवाई में तीन कानूनगो और हलका पटवारी की देखरेख में निशानदेही की गई। इस दौरान ग्रामीणों को रास्ते का विवाद खत्म होने की उम्मीद जगी, लेकिन हल्की बारिश शुरू होने और एक खसरा नंबर का मुसाबी एक्स न होने के कारण निशानदेही रोक दी गई। अब तीसरी बार निशानदेही लेने के लिए मुसाबी एक्स लाने के लिए कहा गया है। अब दस दिन के बाद दोबारा निशानदेही की जाएगी। इस दौरान कानूनगो रमेश चंद, ज्ञान चंद, हलका पटवारी वासू देव, पंचायत प्रधान राजू, पंचायत प्रतिनिधि अमरी देवी, सिमरो देवी, जगदीश चंद, दुनी चंद, जगरनाथ शर्मा, दलीप सिंह, सुंदर सिंह, ज्यूणू राम, रमेश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।