{"_id":"5d18f9508ebc3e3ce84026e5","slug":"156191775414670-hamirpur-hp-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षक बनने के लिए 670 ने दी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रक्षक बनने के लिए 670 ने दी लिखित परीक्षा
विज्ञापन
हमीरपुर। वन सर्कल हमीरपुर के तहत वन रक्षक के 12 पदों को भरने के लिए राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रविवार को लिखित परीक्षा करवाई गई। इसके लिए विभाग ने 688 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। इसमें 670 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि, 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई। ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले युवाओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थी हमीरपुर मंडल के तहत ऊना, हमीरपुर और देहरा में तैनात किए जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए कुछ दिन पहले शारीरिक परीक्षा ली गई थी।
इस दौरान युवाओं को दौड़ सहित कई अन्य क्रियाओं से गुजरना पड़ा। विभाग के पास करीब साढ़े नौ हजार युवाओं के आवेदन पहुंचे थे। हालांकि, इनमें से आधे ही भर्ती में भाग लेने के लिए पहुंचे। इनमें से भी सिर्फ 688 ही मैदानी बाधा को पार कर पाए। मैदान परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा रविवार को हुई। लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी एक जुलाई को दोपहर दो बजे के बाद विभाग की वेबसाइट पर डाली जाएगी। लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी वन विभाग की साइट पर ‘आंसर की’ देख सकते हैं। वहीं किसी प्रकार की आपत्ति होने पर चार जुलाई तक विभाग से संपर्क स्थापित किया जा सकता है। आंसर की देखकर युवा अपने अंकों का आकलन भी कर सकते हैं। इस संबंध में वन अरण्यपाल हमीरपुर अनिल जोशी ने कहा कि लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। 670 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है।