{"_id":"5d067ef68ebc3e0da62ae464","slug":"156070679413-hamirpur-hp-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से बिजली लाइन पर गिरा पेड़, नादौन क्षेत्र की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से बिजली लाइन पर गिरा पेड़, नादौन क्षेत्र की बिजली ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। कस्बे में अंधड़ से बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार शाम को अंधड़ के कारण बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे शाम को गुल हुई बिजली रविवार सुबह 4 बजे बहाल हो सकी। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोगों को सुबह भी बिना बिजली के ही रहना पड़ा।
भीषण गर्मी में पंखे न चल पाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। शनिवार शाम को लगभग 4:30 बजे उपडाकघर चौक पर अमतर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर एक विशाल पेड़ उखड़ कर बिजली की लाइनों पर आ गिरा। इससे शहर के काफी बड़े भाग की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति रविवार दोपहर तक भी बहाल नहीं हो पाई। मानपुर, सेरा, पखरोल, बसारल और गौना आदि गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। बिजली उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता अशोक ने कहा कि अचानक तूफान के कारण कई स्थानों पर वृक्ष लाइनों में आ गिरे। खंभों के टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कड़ी मशक्कत करके बिजली को बहाल किया गया है।