{"_id":"5d067ef38ebc3e0da62ae461","slug":"15607067914-hamirpur-hp-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडैहर स्कूल में आईसीटी लैब संचालन के लिए शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडैहर स्कूल में आईसीटी लैब संचालन के लिए शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में आईसीटी लैब संचालन के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला के समापन पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य देवराज ने कहा कि स्कूलों में आईसीटी लैब सुविधा मिलने के बाद से पठन-पाठन का कार्य आसान हो गया है।
इसका सही रूप से संचालन और इस पर कार्य करना स्कूल के शिक्षकों का दायित्व है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कार्यशालाओं में सीखी सभी बातों को स्कूल में जाकर प्रयोग करें और विद्यार्थियों को अच्छी और गुणात्मक शिक्षा देने का कार्य करें। आईसीटी लैब से जहां बच्चों को विषयों को समझने में आसानी हो रही है, वहीं शिक्षक को भी नए-नए तरीके सीखने को मिल रहे हैं। इस दौरान कंपनी की ओर से आए इंस्ट्रक्टर प्रवीण शर्मा और राखी ने शिक्षकों को व्हाइट ब्लैक बोर्ड पर स्क्रीन शॉट लेने, डिजाइन बनाने तथा कक्षा कक्ष में पढ़ाई को रोचक बनाने के सभी तरीकों से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। इस वर्कशॉप में टीजीटी, प्रवक्ता, भाषा अध्यापक भाग ले रहे हैं।