फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चकमोह का रजत वायुसेना में बना फ्लाइंग ऑफिसर

चकमोह का रजत वायुसेना में बना फ्लाइंग ऑफिसर

Sun, 16 Jun 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के चकमोह गांव के रजत शर्मा वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। चकमोह गांव से संबंध रखने वाले इस सपूत ने हैदराबाद एयरफोर्स अकादमी में एक साल की ट्रेनिंग करने के बाद इस मुकाम को हासिल किया। रजत ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने दादा डीडी शर्मा को दिया है। रजत शर्मा ने कहा कि उनका बचपन से ही वायुसेना में पायलट बनने का सपना रहा है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नव भारत पब्लिक स्कूल कोटला बिझड़ी से और उच्च शिक्षा मिनर्वा पब्लिक स्कूल घुमारवीं से उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

जबकि, बीएससी स्नात्तक की पढ़ाई बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह से उत्तीर्ण की है। इसके बाद दादा डीडी शर्मा की प्रेरणाओं से उन्होंने वायुसेना में चयन के लिए एएफसीएटी की परीक्षा उत्तीर्ण की और वायुसेना में चयन के बाद एक साल की हैदराबाद एयरफोर्स अकादमी में ट्रेनिंग पूरी कर फ्लाइंग ऑफिसर बने। रजत का एक बड़ा भाई है। वह भी वायुसेना में सेवाएं दे रहा है। रजत ने अपने भाई के नक्शे कदमों पर चलते हुए दादा से मिली प्रेरणा पर अमल करते हुए मेहनत से वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनने का मुकाम हासिल किया है। जो न केवल देश बल्कि प्रदेश और बाबा बालक नाथ नगरी के साथ-साथ जिला हमीरपुर की बड़सर विधानसभा के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed