{"_id":"5d067eec8ebc3e6c6931c9d8","slug":"156070678418-hamirpur-hp-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू बाईपास पर ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू बाईपास पर ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते जाहू बाईपास पर शनिवार देर रात ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य सवार घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अश्वनी कुमार (29) पुत्र कांशी राम और कश्मीर सिंह (35) निवासी गांव भगेटू डाकघर मैड़ जिला हमीरपुर अपने रिश्तेदारों के समारोह में शामिल होकर रात को घर लौट रहे थे। देर रात करीब एक बजे जाहू बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में अश्वनी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कश्मीर सिंह घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है। अश्वनी अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और माता-पिता की छोड़ गया है। जाहू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। अश्वनी दिहाड़ी-मजदूरी करता था।
उधर, जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।