{"_id":"5d067ee98ebc3e6c6931c9d5","slug":"156070678116-hamirpur-hp-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी ब्लॉक में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी ब्लॉक में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विकास खंड टौणी देवी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे। इसमें ग्राम पंचायत बधानी के आंगनबाड़ी केंद्र-1 और ग्राम पंचायत कक्कड़ के आंगनबाड़ी केंद्र कक्कड़-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। जबकि, ग्राम पंचायत लंबलू के आंगनबाड़ी केंद्र लंबलू-1, आंगनबाड़ी केंद्र बजरोल, थउलू, जिजवीं-1, दरब्यार और आंगनबाड़ी केंद्र बुुहाणा में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। इन पदों की भर्ती के लिए 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम योग्यता बारहवीं और आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती के लिए आठवीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पात्र अभ्यर्थी के अभाव में पांचवीं पास अभ्यर्थी भी पद के लिए पात्र होंगी लेकिन, ऐसे अभ्यर्थी का साक्षात्कार तब ही लिया जाएगा जब आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आठवीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाला कोई भी पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होगा। डीपीओ टीआर आचार्य ने कहा कि इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 11 जुलाई को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।