{"_id":"5d067edc8ebc3e0da62ae453","slug":"15607067689-hamirpur-hp-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लेने जा रही महिला पर पत्थरों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी लेने जा रही महिला पर पत्थरों से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी लेने जा रही महिला पर पत्थरों से किया हमला
घायलावस्था में महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिल
पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत जाखू गांव में पानी लेने जा रही एक महिला पर उसी गांव की एक महिला ने पत्थरों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
किरण कुमारी पत्नी उधम सिंह निवासी ग्राम जाखू पंचायत जंगलबेरी ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार सुबह करीब 8 बजे जब वह पानी लेने के लिए जा रही थी तो उसके गांव की रिंकू कुमारी पत्नी संजीव कुमार ने रास्ते में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और पत्थरों के साथ उस पर हमला किया। हमला करने वाली महिला उसके बाद भाग गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ सुभाष शास्त्री ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। घायल महिला का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज चल रहा है।