{"_id":"5d05277c8ebc3e01e66269a4","slug":"15606188645-hamirpur-hp-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर भारत में हिमाचल के डॉक्टरों ने बढ़ाया प्रदेश का सम्मान : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर भारत में हिमाचल के डॉक्टरों ने बढ़ाया प्रदेश का सम्मान : धूमल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल के लोगों ने हर मोर्चे पर अपना अहम योगदान दिया है तथा स्वास्थ्य सेवाओं में भी हिमाचली डॉक्टरों ने उत्तर भारत में प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। जिससे हिमाचल का नाम और रोशन हुआ है। धूमल शनिवार को सिविल अस्पताल टौणी देवी परिसर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल से देश के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रहे। एम्स अस्पताल में हिमाचल के डॉक्टर आरएस गुलेरिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसी तरह से सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा, पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक जगत राम और फोर्टिस अस्पताल मोहाली के डॉ. टीएस महंत भी हिमाचल से संबंध रखते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में भी हिमाचलियों का अहम योगदान है।
उन्होंने कहा कि लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इलाज से परहेज अच्छा है और लोगों को सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने समाजसेवी विजय बहल को इस आयोजन के साथ ही जन्मदिन की भी बधाई दी। इससे पूर्व डॉ. टीएस महंत ने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सिगरेट, शराब, तली हुई वस्तुओं और अधिक मीठे से परहेज करना चाहिए। इससे हार्ट अटैक जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। लगभग सात सौ से अधिक लोग शिविर में चेकअप के लिए पहुंचे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, विजय बहल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।