{"_id":"5d0527658ebc3e78f3622554","slug":"15606188415-hamirpur-hp-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नगर परिषद के हर वार्ड में सफाई को लेकर होगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नगर परिषद के हर वार्ड में सफाई को लेकर होगा टेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की बैठक शनिवार को अध्यक्ष सुलोचना देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सहित वार्ड पार्षद और कर्मचारी उपस्थित रहे। इसमें विकास कार्य सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रस्ताव पारित किया गया कि अब हर वार्ड में सफाई को लेकर टेंडर किया जाएगा। इससे पूर्व सभी 11 वार्डों की सफाई को लेकर एक टेंडर होता था। अब हर वार्ड में अलग-अलग टेंडर होगा। जिस ठेकेदार को टेंडर मिलेगा, वही वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएगा। हर वार्ड में अलग-अलग ठेकेदार होने से सफाई व्यवस्था सुधरेगी। वहीं, सफाई कर्मचारियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। बैठक में 10 लोगों को वृद्धा पेंशन लगाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
महत्वपूर्ण लिया गया कि जिन रेहड़ी-फड़ी वालों के पास नगर परिषद का 10 हजार रुपये या इससे अधिक उधार है, अब उन रेहड़ी-फड़ियों को उठा लिया जाएगा। नगर परिषद की रेहड़ी-फड़ी वालों के पास काफी राशि फंसी हुई है। रेहड़ी वाले इस राशि को देने को तैयार नहीं हो रहे हैं। नगर परिषद ने निर्णय लिया है कि अब इन रेहड़ी-फड़ियों को उठा लिया जाएगा। इसके साथ बैठक में गांधी चौक पर लोगों के बैठने के लिए बनी जगह पर दो पंखे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा शहर में बने शौचालयों की मरम्मत उन्हें पानी का कनेक्शन देने आदि का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष दीप बजाज, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सतीश ठाकुर, वार्ड पार्षद राजेश कुमार, आशा रानी, मनोज कुमार, विधि चंद शर्मा, संदीप भारद्वाज, रीता शर्मा, रीता खन्ना, अनिल सोनी, मनोरमा लखनपाल, शकुंतला देवी, वीना कुमारी, अश्वनी शर्मा, अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।