{"_id":"5d03e1c58ebc3e1c73284f20","slug":"15605354835-hamirpur-hp-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में आज शुरू होगा नशा निवारण, स्वच्छता व भांग उखाड़ो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में आज शुरू होगा नशा निवारण, स्वच्छता व भांग उखाड़ो अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से नशा निवारण, स्वच्छता और भांग उखाड़ो अभियान 15 से 26 जून तक चलाया जाएगा। इस संदर्भ में शुक्रवार को उपमंडलाधिकारी हमीरपुर शशिपाल नेगी की अध्यक्षता में उनके चेंबर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने कार्यालय परिसर में उगे भांग के पौधों को उखाड़ कर नष्ट करें और कार्यालय और इसके आसपास स्वच्छता का वातावरण बनाएं रखें। लोक निर्माण विभाग और एनएच के अधिकारी स्थानीय सड़कों और राष्ट्रीय उच्च मार्गों के किनारे उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट करना सुनिश्चित करें।
नगर परिषद हमीरपुर भी शहर में नालियों की सफाई और शहर में विभिन्न स्थानों पर उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट करना सुनिश्चित करे। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और पुलिस विभाग हमीरपुर कॉलेज, एनआईटी, बहुतकनीकी कॉलेज, स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नशा निवारण पर जागरूकता शिविरों का आयोजन कर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। इसके साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। स्कूलों में नशा निवारण को लेकर पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। वहीं, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और नेहरू युवा केंद्र युवा क्लबों के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से जिले में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को नशा और इसके दुष्प्रभावों के बारे जागरूक करें। नशा निवारण को लेकर 26 जून को जिला मुख्यालय पर लड़के और लड़कियों की मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी रेणु शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी संजीव शर्मा, जिला खेल अधिकारी सुदेश धीमान, सीडीपीओ बलवीर सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।