{"_id":"5cfd4ae2bdec2207626c5fe8","slug":"1560103642925-hamirpur-hp-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबलू की टीम ने अणु को 25 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबलू की टीम ने अणु को 25 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के मैदान में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। समाजसेवी अरुण ठाकुर ने प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजक अखिल चौधरी, मनीष चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ पर शनिवार रात को दो मैच हुए। इनमें पहला मैच झमरेड़ा और हमीरपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर की टीम ने झमरेड़ा को 22 रन से हराया।
दूसरा मैच लंबलू और अणु की टीम के बीच हुआ। इसमें लंबलू की टीम ने निर्धारित सात ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अणु की टीम सात ओवर में महज 40 रन ही बना सकी। लंबलू की टीम ने अणु को 25 रन से शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून तक किया जाएगा। सभी टीमें 15 जून से पहले अपनी एंट्री करवा सकती हैं। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्राफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी बाल स्कूल मैदान में आकर नाम दर्ज करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के 8894663955 पर संपर्क कर सकते हैं।