फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हड़ेटा में रहस्यमय परिस्थितियों में बार-बार आग

हड़ेटा में रहस्यमय परिस्थितियों में बार-बार आग

Tue, 28 May 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
हड़ेटा में रहस्यमय परिस्थितियों में बार-बार लग रही आग
विज्ञापन

आग में कपड़े, पर्दे और अन्य सामान जला, दहशत में परिजन
एक सप्ताह में घर के अंदर और आसपास लग रही आग
अमर उजाला ब्यूरो
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ तहसील के हड़ेटा गांव में घर के अंदर बार-बार रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से दहशत का माहौल है। कैलाश देव के घर में आग की वजह से कपड़े, पर्दे आदि जल चुके हैं। घर में बार-बार ऐसा क्यों और कैसे हो रहा है, यह सभी की समझ से परे है। कैलाश देव का कहना है कि 21 मई को पशुशाला के पास अचानक आग लग गई। इसके दूसरे दिन पशुशाला की दूसरी तरफ आग लग गई।

यह सिलसिला यहां पर ही नहीं रुका, बीते रविवार को पूरी पशुशाला जलकर राख हो गई। उसके पश्चात उसी दिन घर के अंदर भी कपड़ों, चारपाई पर बिछाई चादर और पर्दे में अचानक आग लग गई। वहीं, सोमवार को एक बार फिर शाम के समय बंद अलमारी से धुआं निकलना शुरू हुआ। जब अलमारी खोली गई तो उसमें रखे कपड़ों को आग लगी थी। इस कारण अलमारी में रखे कपड़े जल गए हैं। मंगलवार को भी दिन में दो बार दरवाजे पर लगे पर्दाें में आग लग गई। बार-बार हो रही इस तरह कर घटना से परिवार दहशत में है। इस बारे में डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह का कहना है कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा जाएगा और आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed