{"_id":"67df049514617df9ca01c004","slug":"154-liquor-vends-auctioned-in-hamirpur-for-rs-11490-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-151333-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 114.90 करोड़ रुपए में नीलाम हुए 154 शराब के ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 114.90 करोड़ रुपए में नीलाम हुए 154 शराब के ठेके
Sun, 23 Mar 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बचत भवन में आयोजित ठेकों की नीलामी के दौरान मौजूद विभागीय अधिकारी। संवाद
हमीरपुर (हमीरपुर)। जिले में 154 शराब ठेके 114.90 करोड़ रुपए में नीलाम हुए हैं। बीते वर्ष 2024-25 में 150 शराब के ठेके 112 करोड़ में नीलाम हुए थे। इस बार 154 शराब ठेकों की नीलामी के लिए 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 114 करोड़ 17 लाख 65 हजार 630 रुपये राजस्व का लक्ष्य तय किया जबकि 70 लाख अधिक में शराब के ठेकों को नीलाम किया गया है। जो पिछले साल के मुकाबले दो करोड़ 90 लाख अधिक है।
बीते 18 मार्च को शराब ठेकों की नीलामी 12 यूनिट की तय की गई थी लेकिन सात यूनिट ही नीलाम हो सके थे। ऐसे में शनिवार को दोबारा राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिला हमीरपुर में आबकारी इकाइयों के आबंटन के लिए दूसरे चरण की नीलामी प्रक्रिया पूरी की। नादौन यूनिट की नीलामी को दोबारा करवाया गया जिसमें गलोड़ यूनिट को भी शामिल किया गया।
यह प्रक्रिया आबंटन कमेटी के पीठासीन अधिकारी एवं हमीरपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त विवेक महाजन, नीलामी के पर्यवेक्षक एवं जीएसटी के उप-आयुक्त नरेन्द्र सेन और राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर के उप-आयुक्त कंवर शाह देव सिंह कटोच की उपस्थिति में पूर्ण की गई।
विज्ञापन
इस नीलामी में सुजानपुर यूनिट के लिए उच्चतम निविदा 14.35 करोड़ रुपये, भोरंज यूनिट के लिए 11.75 करोड़, जाहू 12.31 करोड़, अणु 9.09 करोड़, हमीरपुर बाईपास यूनिट 7.29 करोड़, बड़सर-भोटा चौक यूनिट 36.11 करोड़ और नादौन-गलोड़ यूनिट के लिए उच्चतम निविदा 23.98 करोड़ रुपये प्राप्त हुई। इन यूनिटों के लिए कुल बोली 114.90 करोड़ रुपये की रही।
154 शराब के ठेकों के लिए कुल बोली 114.90 करोड़ रुपये लगी है। तय किए गए दाम से अधिक राजस्व नीलामी से प्राप्त हुआ है।
-शाहदेव कटोच, उप-आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग