{"_id":"6a319303c89598b9130924d9","slug":"154-grams-of-charas-seized-from-two-youths-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-197438-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो युवकों से 154 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो युवकों से 154 ग्राम चरस बरामद
Tue, 16 Jun 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत पुलिस ने अग्घार क्षेत्र में दो युवकों से 154 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस टीम अग्घार क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गांव झांडी की ओर से अग्घार की तरफ पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। युवकों को रोककर पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनसे चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय अनिकेत और 19 वर्षीय शुभम ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों हमीरपुर क्षेत्र के निवासी हैं। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन