फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15.29 lakh cheated in the name of sending abroad

Hamirpur (Himachal) News: विदेश भेजने के नाम पर 15.29 लाख रुपये ठगे

Thu, 11 May 2023 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विदेश भेजने के नाम पर बिलासपुर जिले का एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। शिकायत मिलने के बाद थाना सदर हमीरपुर में पंजाब के मोहाली के रहने वाले महिला और पुरुष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। कश्मीर सिंह, पुत्र रत्न सिंह, गांव और डाकघर सुन्हाणी, तहसील झंडूता जिला बिलासपुर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कश्मीर सिंह जय मां दुर्गा ट्रेडर्ज पक्का भरो हमीरपुर में कार्यरत है। शिकायतकर्ता करीब 14 वर्षों से परिवार सहित पक्का भरो हमीरपुर में रह रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में शशि कटवाल, निवासी गांव जंदला, नंगल (पंजाब) के साथ पीड़ित व्यक्ति अमेरिकन बेस कैंप अफगानिस्तान में कार्यरत था। तभी से वह शशि कटवाल को अच्छे से जानता है। अफगानिस्तान से वापस आने के बाद शिकायतकर्ता की शशि कटवाल से विदेश जाने को लेकर बात हुई। इस पर शशि कटवाल ने बताया कि इसका बेटा भी विदेश जा रहा है। जिसे प्रीति सैनी और प्रिंस, पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी मकान नंबर 31 ढकोली, जीरकपुर एसएस नगर मोहाली, पंजाब के द्वारा विदेश भेजवाया जा रहा है। 11 अप्रैल 2022 को शिकायतकर्ता को प्रिंस के व्हाट्सएप नंबर से व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुई। महिला और पुरुष दोनों ने शिकायतकर्ता को कहा कि अगर विदेश जाना है तो अपने सारे दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से इन्हें भेजें। इस पर शिकायतकर्ता ने अपने सारे दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिए। प्रिंस ने इसे बताया कि विदेश जाने का कुल खर्च 15 लाख रुपये के आसपास है और सारी रकम विदेश जाने से पहले देनी होगी। इस पर शिकायतकर्ता ने दो किश्तों में 7,65,700 और 7,63,300 कुल राशि 15,29,000 रुपये अलग-अलग अकाउंट नंबरों और नगद के रूप में अदा की। इस पर प्रीति एवं प्रिंस ने इसे फर्जी वीजा, फर्जी हवाई टिकट और कंपनी के फर्जी दस्तावेज दिए। एयरपोर्ट पर पता चला कि यह सब दस्तावेज नकली हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed