{"_id":"5c98e2d2bdec2214290196fc","slug":"151553523410-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलोड़ में वोल्टेज बढ़ने से जले बिजली उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलोड़ में वोल्टेज बढ़ने से जले बिजली उपकरण
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में सोमवार को सुबह अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से बिजली उपकरण जल गए। स्थानीय दुकानदारों के बल्ब, एलईडी, कंप्यूटर, ट्यूबलाइट और इंडक्शन चूल्हों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान करीब एक घंटा बिजली भी गुल रही। वोल्टेज बढ़ जाने से पंजाब नेशनल बैंक का कार्य भी कुछ देरी के लिए प्रभावित हुआ। इसके कारण बैंक में आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि एक घंटे बाद बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बिजली को बहाल कर दिया।
दुकानदारों देशराज, राकेश कुमार, एवी शर्मा, केके शर्मा, बीआर शर्मा आदि ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे अचानक वोल्टेज बढ़ने से बिजली उपकरण जल गए। उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली उपमंडल गलोड़ के सहायक अभियंता नेक चंद धीमान कहा कि बिजली के खंभे से तार टूट जाने से शार्ट सर्किट हो गया। इसके कारण अचानक वोल्टेज बढ़ गई।