फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं रखेंगे किसी राजनीतिक संगठन से संबंध

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं रखेंगे किसी राजनीतिक संगठन से संबंध

Sun, 20 Jan 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की बैठक बमसन इकाई प्रधान सरोज ठाकुर की अध्यक्षता में टौणी देवी मंदिर परिसर में हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से करीब 250 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भाग लिया। सरोज ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 18 हजार आंगनबाड़ी वर्कर और 18 हजार सहायिकाएं कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक के माध्यम से प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से आह्वान किया कि अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना आवश्यक है और ऐसे संगठन की आवश्यकता है जो उनके हित की बात सरकार के समक्ष रख सके। हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ अब किसी राजनीतिक या गैर राजनीतिक संगठन के साथ संबंध नहीं रखेगा। केवल मुद्दों के आधार पर ही राजनीतिक संगठन का समर्थन या विरोध करेगा। यह संघ सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपनी मांगों को स्वयं सरकार के समक्ष रखेगा और अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेगा। संघ का उद्देश्य सरकार के कार्यक्रमों को निष्ठा के भाव से जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में जिला कांगड़ा से वृत्त देहरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजू मिन्हास, चंचला कुुमारी, सपना कुमारी, हमीरपुर वृत्त की पूनम, उपमा, कल्पना, आशा व रजनी और बमसन के सभी वृत्तों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed