{"_id":"5c13ea5dbdec2256e657cdd4","slug":"151544809053-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के वरिष्ठ नागरिकों को सरकार कराएगी धार्मिक यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के वरिष्ठ नागरिकों को सरकार कराएगी धार्मिक यात्रा
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने सूबे के वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए योजना शुरू की है। भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से इसके लिए 15 जनवरी तक इच्छुक नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उत्तम परिवहन सुविधा के साथ राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थानों का भ्रमण करवाना है। यह योजना प्रदेश के हर जिला मुख्यालय से शुरू होगी। यात्रा मार्ग समिति की ओर से निर्धारित किया जाएगा। यह योजना निजी यात्रा संचालकों/पर्यटन विभाग अथवा किसी संस्था से प्रतिस्पर्धा की बोलियों के अनुसार क्रियान्वित करवाई जाएगी।
यात्रा की अवधि घटाई और बढ़ाई जा सकती है और एक वर्ष में यात्रा कितनी बार होगी, यह कमेटी तय करेगी। आवेदक की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उसे प्रमाण पत्र भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। इसके साथ ही आवेदक को चिकित्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शपथ-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र और हिमाचल का मूल निवासी प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। आवेदक को यात्रा से पहले शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना/प्राकृतिक आपदा के लिए यात्रा संचालक या प्रदेश सरकार जिम्मेवार नहीं होगी। 70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा खर्च में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। वहीं 80 वर्ष या इससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा निशुल्क करवाई जाएगी। उनके साथ एक पारिवारिक सदस्य को यात्रा खर्च में 50 फीसदी छूट होगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए हित धारक निर्धारित प्रपत्र जिला भाषा अधिकारी कार्यालय सलासी से प्राप्त कर सकते हैं।