{"_id":"5bf44774bdec2269b7317b2f","slug":"151542735732-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीएफओ से सम्मान पाकर भाव-विभोर हुई प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीएफओ से सम्मान पाकर भाव-विभोर हुई प्रतिभाएं
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डीएफओ वन्य जीव विभाग कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंध निदेशक तारा चंद ने मुख्यातिथि के विद्यालय आगमन पर अभिनंदन किया। विद्या दात्री मां सरस्वती के समक्ष मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए मनमोहक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। भारतवर्ष की संस्कृति को दर्शाते हुए पंजाबी, हिंदी, मराठी, राजस्थानी, हरियाणवी तथा अंग्रेजी नृत्यों से समा बांध दिया।
वंदेमातरम, मेरा रंग दे बंसती चोला इत्यादि देशभक्ति तरानों से समा गुंजायमान हो उठा। विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट उपप्रधानाचार्य विकास दीक्षित ने पढ़ी गई, जिसमें वर्ष भर में स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सुमनलता, रेशमा और गायत्री आदि मौजूद रहे। मुख्यातिथि के हाथों सम्मानित होकर प्रतिभाएं चहक उठीं।