फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर में गोलीकांड का चौथा मामला सामने आया

हमीरपुर में गोलीकांड का चौथा मामला सामने आया

Mon, 12 Nov 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में बंदूक से गोली चलने का यह चौथा मामला सामने आया है। इससे पहले भोटा के समीप गांव कसीरी के जंगल में एक मोटर मेकेनिक की शिकार के दौरान गोली चलने से मौत हो गई थी। मेकेनिक की मौत के कारणों से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। बंदूक से गोली किसने चलाई यह अभी तक साफ नहीं हो पाया। गोली गलती से चली या किसी ने जानबूझ कर चलाई, यह पुलिस के लिए आज तक पहेली बना हुआ है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। लेकिन बाद में सभी सबूतों के अभाव में छूट गए।
विज्ञापन

इसके कुछ माह बाद गांव भिड़ा में भी बंदूक चलने से एक व्यक्ति की मौत हुई। संबंधित व्यक्ति की लाश उसके ससुराल के घर से कुछ दूर खेतों में मिली थी। इसके बाद उपमंडल नादौन में भी शिकार के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हुआ। जिला में 95 फीसदी से अधिक लाइसेंस खेतों में फसलों की सुरक्षा को लेकर जारी हुए हैं। लेकिन इसकी आड़ में लाइसेंस धारक जंगलों में जाकर जंगली जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। जंगली जानवरों के शिकार के दौरान कई शिकारी खुद शिकार हो गए। इस तरह के बढ़ते मामलों से प्रदेश वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और आर्म्ड लाइसेंस के नियमों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। जिसके चलते वन विभाग, वन्य जीव विभाग और पुलिस विभाग समेत लाइसेंस जारी करने वालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस समय-समय पर उचित कार्रवाई अमल में लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed