फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दोस्त के अंतिम संस्कार के बाद खुद भी छोड़ गया दुनिया

दोस्त के अंतिम संस्कार के बाद खुद भी छोड़ गया दुनिया

Thu, 13 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी के अपर दरोगण गांव में एक दोस्त की चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई कि शाम होते दूसरे दोस्त की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। एक ही गांव में दो मौतों से हर कोई सदमे में है। बीते नौ सिंतबर को तेलंगाना में कार्यरत हरनाम सिंह की ड्यूटी पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की रात को घर पहुंचा था तथा बुधवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन, शाम होते ही इनके दोस्त विजय कुमार पुत्र बख्शी राम की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन

वह राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह विजय ने दोस्त के अंतिम संस्कार को पूरा करवाने में सहयोग किया तथा काम में लगे रहे। विजय अपने दोस्त हरनाम की मौत पर काफी दुखी थे, लेकिन शायद उन्हें यह पता नहीं था कि वह भी कुछ पलों के मेहमान है। बुधवार शाम को उनके सीने में दर्द उठा और मौत हो गई। दोनों में बचपन से ही काफी दोस्ती थी और दिलचस्प तो यह है कि हरनाम सिंह ने दिसंबर में इसी साल सेवानिवृत्त होना था और पटवारी विजय कुमार ने इसी माह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होना था। दोनों गांव में सेवानिवृत्ति के बाद सुकून से रहने की बातें किया करते थे तथा दोनों ही काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे। इनकी मौत व दोस्ती की हर कोई चर्चा कर रहा है। बुधवार को एक की चिता जली तथा वीरवार को सुबह दूसरे दोस्त की। इस घटना ने गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। वहीं इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता विजय बहल, बीडीसी प्रेम लता, पूर्व बीडीसी तिलक राज, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील पठानिया, पंचायत उपप्रधान अजय कुमार, वार्ड सदस्य हरनाम शर्मा, कश्मीर सिंह सहित कई ने गहरा दुख जताया है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed