फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

Wed, 12 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। सीआरपीएफ जवान हरनाम सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा। घर पर तिरंगे में लिपटे शव के पहुंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। बुधवार सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। टपरे पंचायत के अपर दरोगण गांव के हरनाम सिंह पुत्र लछमण दास (56) सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तेलंगाना में तैनात थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ही इनके अचानक देहांत की खबर पहुंची। बीते रविवार को उनका हृदय गति रुकने से देहांत हुआ था। बुधवार सुबह गांव के श्मशानघाट पर उनकी पार्थिव देह को ले जाया गया, जहां उनके पुत्र व अन्य परिजनों ने मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ की टुकड़ी ने कंपनी के डीएसपी के नेतृत्व में सलामी दी। एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने प्रशासन की ओर से पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस की ओर से एएसआई चौकी प्रभारी टौणी देवी ज्ञान चंद ने श्रद्धांजलि दी। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने श्मशानघाट पहुंचकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। हरनाम सिंह ने दिसंबर में सेवानिवृत्त होना था तथा कुछ दिन पहले ही वह ड्यूटी पर गए थे। उनका इकलौता पुत्र भी देश सेवा के लिए सेना में कार्यरत है।
विज्ञापन


असम राइफल एसोसिएशन की बैठक 16 को
टौणी देवी (हमीरपुर)। असम राइफल पूर्व सैनिक एसोसिएशन की राज्य इकाई की बैठक 16 सिंतबर सुबह 11 से दो बजे तक टौणी देवी मंदिर परिसर में होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार भागमल ने बताया कि इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने प्रदेश भर से अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed