{"_id":"5b6af8e34f1c1b05468b69a5","slug":"151533737187-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर और भोरंज अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर और भोरंज अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज/बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर और भोरंज में पिछले तीन माह से लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरन लोगों को निजी क्लीनिकों में महंगे दामों में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। इन्होंने विभाग से अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द मुहैया करवाने की मांग उठाई है।
सिविल अस्पताल बड़सर से रेडियोलॉजिस्ट का तीन माह पहले तबादला हो गया था। तबादला होने के बाद अस्पताल में नए चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है। चिकित्सक न होने से अल्ट्रासाउंड मशीन शोपीस बनकर रह गई है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिविल अस्पताल भोरंज में पिछले तीन माह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। विभाग इससे अवगत होने के बाद भी इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से लोगों को मजबूरन निजी क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं। लोगों में राकेश कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, निशा कुमारी, रजनी देवी, विमला देवी, अंजना कुमारी, नीलम कुमारी सहित अन्य लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगा दी गई है लेकिन, इसकी सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
इस संबंध में बीएमओ भोरंज डा. ललित कालिया ने कहा कि मशीन की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उधर, बीएमओ बड़सर हेतराम कालिया का कहना है कि डाक्टर का तबादला होने से मरीजों को दिक्कतें आ रही हैं। इस बारे में विभाग को अवगत करवाया गया है।