फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंचायत उपचुनाव : 91 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

पंचायत उपचुनाव : 91 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

Fri, 13 Jul 2018 10:43 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव : 91 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पंचायत उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। तीन दिन तक चली इस प्रक्रिया में 91 उम्मीदवारों ने प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए आवेदन किए हैं। जिले की विभिन्न पंचायतों में 2 प्रधान, 3 उपप्रधान और 34 वार्ड सदस्यों के खाली पदों को भरा जाएगा। इसमें प्रधान के दो पदों के लिए पांच आवेदन आए हैं। जबकि उपप्रधान के तीन पदों के लिए 21 और वार्ड सदस्यों के 34 पदों के लिए 65 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

16 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 18 जुलाई को उम्मीदवार सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकतेे हैं और इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 29 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबरों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। विकास खंड अधिकारियों को एआरओ, मतदान अधिकारी और पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर का कहना है कि 91 उम्मीदवारों ने उपचुनावों के लिए आवेदन किए हैं। उम्मीदवार 18 जुलाई तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन


बाक्स..
कहां से कितने उम्मीदवारों ने भरे परचे
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की पंचायतों में होने वाले उपचुनावों में ग्राम पंचायत कड़साई में प्रधान पद के लिए पिछड़ा वर्ग महिला के दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। वहीं सकरोह पंचायत में उपप्रधान पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा है। सठवीं के वार्ड नंबर 2 वोहनी से 1 ही उम्मीदवार, झंजयाणी के वार्ड नंबर-6 मसलाना खुर्द से 3, करेर वार्ड नंबर-7 से एक ने और वल्याह वार्ड-3 वरोली से भी एक ही उम्मीदवार ने अपना नामांकन भरा है। विकास खंड अधिकारी बिझड़ी चंद्रवीर सिंह का कहना है कि जिन पंचायतों मेें उपचुनाव होने हैं, उनमें नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed