{"_id":"5b2e84c34f1c1bf76e8b9c58","slug":"151529775299-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काटने का अभियान कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन काटने का अभियान कल से
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में बकाया बिलों के भुगतान के लिए बिजली बोर्ड की ओर से 25 से 29 जून तक एक विशेष अभियान छेड़ा जाएगा। इसमें ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे जिन्होंने बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
बिजली उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं से 25 लाख रुपये वसूले जाने हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले भी बोर्ड द्वारा कई बार ऐसे उपभोक्ताओं को चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने चेतावनी के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करवाई है। अशोक ने कहा कि अब किसी को भी इस संबंध में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि इस अभियान से पूर्व उपभोक्ता अपने बिलों की अदायगी बोर्ड के कार्यालय में कर सकते हैं। बिजली कनेक्शन कटने की जिम्मेवारी स्वयं उपभोक्ता की होगी।
विज्ञापन