{"_id":"5b2538424f1c1b13358b7022","slug":"151529165890-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से पूर्वॉ शुरू होगी चिंतपूर्णी और दौलतपुर रेल लाइन : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से पूर्वॉ शुरू होगी चिंतपूर्णी और दौलतपुर रेल लाइन : अनुराग
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 15 जुलाई से पहले नंगल-ऊना-तलवाड़ा-चिंतपूर्णी-दौलतपुर रेललाइन शुरू हो जाएगी। इस रेललाइन पर नए रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं, जिसका उद्घाटन निर्धारित तिथि को होगा। शनिवार को हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज भवन हमीरपुर के शिलान्यास अवसर पर अनुराग ने बिलासपुर-भानुपल्ली के लिए 400 करोड़, जबकि 51 किलोमीटर लंबी ऊना से हमीरपुर रेलवे लाइन के लिए 2800 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जिसका कार्य भी शीघ्र शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए केंद्र से 25 नए नेशनल हाइवे और दो फोरलेन के अलावा बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, एम्स संस्थान, ऊना में पीजीआई का सेटलाईट सेंटर, देहरा के केंद्रीय विश्वविद्यालय भाजपा सरकार की ही देन है।
अनुराग ने कहा कि आज मांगने का नहीं, बल्कि आभार जताने का मौका है। जिला हमीरपुर के लिए मेडिकल कालेज मिलना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। इसके बनने से निश्चित तौर पर जिला में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का इस चिकित्सा संस्थान का शिलान्यास करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गत चार सालों में करोड़ों रुपये के मेडिकल कालेज हिमाचल प्रदेश को स्वीकृत किए हैं, जो कांग्रेस सरकार 70 वर्षों में भी नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इन चिकित्सा संस्थानों से आगामी पांच वर्षों में हर वर्ष 750 एमबीबीएस डाक्टर बनकर निकलेंगे। जिससे प्रदेश के प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकों की कमी पूरी होगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बाक्स:
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद स्कूल मैदान में कार्यक्रम-
प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद जिला प्रशासन ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में प्रदेश सरकार का कार्यक्रम और जनसभा का आयोजन की मंजूरी दे दी। उच्च न्यायालय ने अपने पूर्व के आदेश में कहा है कि स्कूल मैदान में कोई राजनीतिक व गैरराजनीतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। स्कूल मैदान में केवल स्कूलों के कार्यक्रम ही होंगे। इसके चलते पूर्व में कई बड़े कार्यक्रम हमीरपुर में नहीं हुए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने यह कहकर अपना पल्लू झाड़ लिया कि यह मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास का सरकारी कार्यक्रम है। लेकिन मैदान स्कूल का है ना कि स्वास्थ्य विभाग का। इसके साथ ही जनसभा में कई नेताओं ने मंच से संबोधित किया। उधर, उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश ध्यान में है। लेकिन यह मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास का कार्यक्रम था, नाकि राजनीतिक कार्यक्रम।
विज्ञापन
----