{"_id":"5aa951cf4f1c1b8f778b560c","slug":"151521045967-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरहाली खड्ड के झंझयाणी में लगेगा 100 मीटर लंबा चैकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरहाली खड्ड के झंझयाणी में लगेगा 100 मीटर लंबा चैकडैम
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के तहत सिरहाली खड्ड के झंझयाणी में सौ मीटर लंबा चैक डैम बनाया जाएगा। नाबार्ड के तहत चैक डैम निर्माण को सवा करोड़ की राशि मंजूर हुई है। सिरहाली खड्ड में चैक डैम बनने से पेयजल योजनाओं के लिए पर्याप्त पानी जुटाया जा सकता है। इससे दियोटसिद्ध पेयजल योजना और झंझयाणी पेयजल योजना को लाभ होगा। बणी बड़सर उठाऊ पेयजल योजना और जुब्बल खैरियां उठाऊ पेयजल योजना के लिए खड्ड से हरसौर के पास पानी उठाया जाता है। इसके अलावा झंझयाणी पेयजल योजना और दियोटसिद्ध पेयजल योजना के लिए झंझयाणी के पास से काफी मात्रा में पानी उठाया जाता है। गर्मियों के दिनों में खड्डों में पर्याप्त पानी नहीं होने से पेयजल योजनाएं प्रभावित होने लगती हैं।
झंझयाणी और दियोटसिद्ध पेयजल योजनाओं में गर्मियों में पानी की कमी हो जाती है। आईपीएच विभाग ने इन पेयजल योजना के पास सिरहाली खड्ड में 1.18 करोड़ की लगात से चैक डैम बनाने की योजना तैयार की है। चैक डैम से बरसात के दिनों में खड्ड में पानी जमा हो सकेगा। आईपीएच विभाग ने डीपीआर तैयार कर नाबार्ड से स्वीकृति के लिए भेजा था। इसमें सिरहाली खड्ड के आर पार लगभग सौ मीटर लंबा चैक डैम लगाया जाना है। नाबार्ड से चैक डैम लगाने के लिए 1.18 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। इसकी स्वीकृति के बाद अब पेयजल योजनाओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की उम्मीद बंधी है। उधर, अधिशासी अभियंता आईपीएच विभाग जितेंद्र गर्ग का कहना है कि सिरहाली खड्ड के झंझयाणी में चैक डैम लगाने के लिए नाबार्ड से 1.18 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने बताया कि विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे जल संरक्षण होने से गर्मियों के दिनों में पेयजल योजना को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।