फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आंगनबाड़ी वर्करों के भरे जाएंगे पांच पद

आंगनबाड़ी वर्करों के भरे जाएंगे पांच पद

Fri, 16 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। विकास खंड भोरंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पांच पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज वीना कश्यप ने कहा कि विकास खंड भोरंज के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र महल, भोरंज-3 और घिरड़ के सौटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जबकि आंगनबाड़ी केंद्र लदरौर खुर्द और आंगनबाड़ी केंद्र बगवाड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 27 फरवरी को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी नागरिक भोरंज के कार्यालय में लिया जाएगा। वीना ने कहा कि इच्छुक महिला उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण के साथ दस्तावेजों की छाया प्रतियों सहित 26 फरवरी को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वीना ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से कम से कम बारहवीं कक्षा पास और आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती के लिए आठवीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी के अभाव में पांचवीं पास अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। लेकिन, ऐसे अभ्यर्थी का साक्षात्कार उसी स्थिति में लिया जाएगा जब इस पद के लिए आठवीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाला कोई भी पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के लिए अलग से साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed