फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक हफ्ते में सहायक आयुक्त के पद पर तीसरे अधिकारी ने दी ज्वाइनिंग

एक हफ्ते में सहायक आयुक्त के पद पर तीसरे अधिकारी ने दी ज्वाइनिंग

Mon, 22 Jan 2018 11:15 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में प्रदेश सरकार के तबादला आदेश पल-पल में बदल रहे हैं। यहां एक दिन की सहायक आयुक्त बनकर आई प्रदेश प्रशासनिक अधिकारी चेतना खडवाल सोमवार सुबह ही अपने पद से रिलीव हो गई। इससे पहले इस पद पर एचएएस अधिकारी विजय कुमार के ऑर्डर हुए थे। लेकिन एक दिन बाद ही उनके ऑर्डर एसडीएम के पद पर कर दिए गए। एचएएस अधिकारी चेतन खडवाल ने 20 जनवरी, शनिवार को मिनी सचिवालय हमीरपुर में सहायक आयुक्त उपायुक्त के पद पर ज्वाइनिंग दी थी लेकिन शनिवार शाम को ही उनका यहां से तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को तबादला आदेश जारी होने के चलते उन्होंने सोमवार सुबह अपना पदभार छोड़ा। प्रदेश सरकार ने अब उनकी जगह एचएएस अधिकारी अनुपम ठाकुर के आदेश जारी किए हैं। हालांकि अनुपम ठाकुर के पास सहायक आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। चूंकि वर्तमान में उनके पास हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर कार्यालय में सचिव का पदभार है। इससे पहले एचएएस अधिकारी विजय कुमार के आदेश सहायक आयुक्त के पद के लिए हुए थे, लेकिन एक दिन बाद ही उनके ऑर्डर भी रद्द हो गए। उन्हें अब एसडीएम भोरंज लगाया गया है। चेतना खडवाल इससे पूर्व साल 2017 में भी सहायक आयुक्त के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी बेहतरीन कार्यपद्धति का मिनी सचिवालय का पूरा स्टाफ कायल है लेकिन अपने तेजतर्रार निर्णयों और निष्पक्ष कार्यकुशलता के चलते तत्कालीन उपायुक्त कार्यालय में ज्यादा देर नहीं टिक सकीं। उन्हें कुछ माह के बाद ही यहां से ट्रांसफर कर दिया गया था। उधर, उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि एचएएस अधिकारी चेतना खडवाल ने शनिवार को ज्वाइन किया था, लेकिन दोबारा तबादला आदेश आने के बाद उन्होंने सोमवार को रिलीव किया है। उनकी जगह अब अनपुम ठाकुर ने ज्वाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed