फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सांसद आदर्श ग्राम योजना में अणु कलां पंचायत, फिर भी विकास नहीं

सांसद आदर्श ग्राम योजना में अणु कलां पंचायत, फिर भी विकास नहीं

Thu, 11 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गोद ली गई अणु कलां पंचायत में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। पंचायत में डीआरडीए के अलावा अन्य कोई भी विभाग विकास कार्य शुरू नहीं कर पाया है। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायत में विभिन्न विभागों द्वारा करीब दस करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाने हैं, लेकिन विभाग पंचायत की सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत, आईपीएच विभाग द्वारा सीवरेज की व्यवस्था, वन विभाग द्वारा पौधरोपण और क्रेटवॉल लगाना, शिक्षा विभाग द्वारा प्राइमरी स्कूल को अपग्रेड करना, स्कूल के भवन की रिपेयर करना, स्कूल में बैठने के लिए डेस्क उपलब्ध करवाना, कृषि विभाग द्वारा फसल बीमा योजना आदि विकास कार्य पंचायत में किए जाने हैं। इन विकास कार्यों को करने के लिए विभागों द्वारा शुरूआत तक नहीं की गई है। हालांकि ग्रामीण विकास विभाग ने अपने अंडर विकास कार्यों को करवाने की कवायद शुरू कर दी है, लेकिन शेष विभागों द्वारा विकास कार्यों को करवाने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है। जिससे पंचायत के लोगों को सांसद आदर्श योजना के तहत लाभ नहीं मिल रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर ने भी सांसद निधि से 27 स्ट्रीट लाइटें पंचायत के लिए स्वीकृत की हैं, लेकिन वह लाइटें भी पंचायत के पास नहीं पहुंची हैं। पंचायत के पास उपायुक्त द्वारा स्वीकृत केवल सात लाइटें ही पहुंची हैं। वहीं सांसद द्वारा पंचायत को गोद लिए हुए एक अरसा बीत गया है, लेकिन पंचायत में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। इस संबंध में पंचायत सचिव बिंटो देवी का कहना है कि पंचायत में डीआरडीए और पंचायत द्वारा विकास कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। वहीं पंचायत के लिए केवल सात लाइटें ही आई हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed