{"_id":"5a4289544f1c1b6e468bcce1","slug":"151514309972-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में होंगे मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में होंगे मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर की विभिन्न पंचायतों में जनवरी माह से मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर उन पंचायतों में आयोजित होंगे जिनमें इंसीनेटर स्थापित किए गए हैं। जिलाभर में इंसीनेटर वाली 50 फीसदी पंचायतें हैं। करीब 115 पंचायतों में इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंसीनेटर स्थापित किए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से विभिन्न पंचायतों में यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें महिलाओं और बच्चियों को मासिक धर्म स्वच्छता के तहत जागरूक किया जाएगा। इन शिविरों का आयोजन पंचायत स्तर पर ब्लॉक के माध्यम से होगा। पीओ डीआरडीए ने जिला के सभी ब्लॉकों को इन शिविरों के आयोजन के निर्देश दे दिए हैं।
इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग, सीडीपीओ, शिक्षा विभाग सहित पंचायत प्रतिनिधि महिलाओं और बच्चियों को इस कार्यक्रम के तहत जागरूक करेंगे। इंसीनेटर के प्रयोग से लेकर सेनेटरी निपटान से संबंधित बातें लोगों को बताई जाएंगी। इन शिविरों का आयोजन स्कूलों, पंचायत घरों व महिला मंडलों आदि में किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने ब्लॉक के बीडीओ को इन शिविरों के आयोजन के निर्देश जारी कर दिए हैं। जनवरी माह से शिविरों का आयोजन शुरू होगा। उधर, परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए संजीत ठाकुर का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर इन शिविरों के आयोजन के निर्देश दे दिए गए हैं। जनवरी माह से शिविरों का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाएगा।