फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हिमाचल को पहली पारी में 109 रन की बढ़त

हिमाचल को पहली पारी में 109 रन की बढ़त

Tue, 19 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में आयोजित कूच बिहार क्रिकेट प्रतियोगिता में त्रिपुरा की टीम अपनी पहली पारी में 99 रन बनाकर आलआउट हो गई। त्रिपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए एस पाल ने 34 और बूवल ने 25 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए एएस जंवाल ने 3 विकेट, ए वालिया ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। हिमाचल को पहली पारी में 109 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को हिमाचल ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। हिमाचल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद असलन खान ने 101 रन बनाए। ए वालिया 38 रन और सिद्धांत पुरोहित 27 रन बनाकर मैदान में डटे हुए हैं। त्रिपुरा की ओर गेंदबाजी करते हुए शंकर पाल ने 3 विकेट, ए दास ने 2 विकेट हासिल किए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया ने कहा कि हिमाचल को पहली पारी में 109 रन की बढ़त मिली है। दूसरी पारी में हिमाचल ने 6 विकेट खोकर 236 रन बना लिए हैं। हिमाचल की कुल बढ़त 345 रन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed