फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कमल नयन के निलंबन पर भड़के युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी

कमल नयन के निलंबन पर भड़के युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी

Thu, 16 Nov 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं सचिव सुरेश कुमार ने जिला उपाध्यक्ष कमल नयन के निलंबन पर जताया रोष जताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा है कि कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं से बनता है, बिना कार्यकर्ताओं से संगठन अधूरा होता है। उन्होंने कहा कि मंडल भाजपा कार्यकारिणी द्वारा बुधवार को आनन-फानन में कमल नयन को निष्कासित कर दिया। यह निर्णय पार्टी हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कमल नयन पिछले 27 वर्षों से संगठन का काम करते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन का न ही कभी विरोध किया है ओर न ही किसी व्यक्ति विशेष का विरोध किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की यही नीति रही तो भाजपा मजबूत न होकर कमजोर हो जाएगी। एक ईमानदार व्यक्तित्व के खिलाफ गैर जिम्मेदार फैसला लेना भाजपा मंडल की संकीर्ण सोच का नतीजा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में पूर्व जिला सचिव विजय बब्बी, पूर्व कार्यालय सचिव अजय शर्मा, पूर्व उपप्रधान दलचेहड़ा पंचायत हरि चंद, संजीव पठानिया, विजय कुमार, देशराज, अरविंद राणा, सोमदत्त, सुनील शर्मा, पिंकू शर्मा, ममता कुमारी, सीमा देवी, उमा शर्मा, सुषमा देवी, अनूप शर्मा, अजय पम्मी, संदीप कुमार, नवीन कुमार, संजीव चंदेल, सुरेश कुमार, पवन कुमार, अश्वनी कुमार आदि ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व से पुरजोर मांग की है कि बड़सर मंडल द्वारा लिए गए इस निर्णय को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed