{"_id":"59f080ad4f1c1bee688b75d0","slug":"150893388315-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहरे बाजार में वाहनों की खड़ा करने को नहीं पार्किग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहरे बाजार में वाहनों की खड़ा करने को नहीं पार्किग
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के मुख्य बाजार मैहरे में वाहनों का खड़ा करने के लिए कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालक सड़क में वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। वाहनों के मालिकों ने मैहरे में पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है। ऊना-भोटा एनएच पर मैहरे बाजार में वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। बड़सर उपमंडल के अधिकतर कार्यालय मैहरे में स्थित हैं जिससे वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।
मैहरे में कामकाज से आने बाले लोगों को वाहन खड़ा होने की दिक्कत होती है। कई बार चालक बीच सड़क में वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस द्वारा कई चालकों के चालान भी किए हैं। लेकिन पार्किंग स्थान के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया गया। इतना ही नहीं बाजार में बस अड्डा नहीं होने से एनएच पर बसें वर्षा शालिका के पास खड़ा होने से परेशानी होती है। थानीय लोगों अनिल कुमार, रमेल सिंह, अनीता कुमारी, विजय कुमार, राज कुमार, प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, अनीता, कोमल, नेहा का कहना है कि बाजार में वाहन खड़ा करने में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने मांग की है कि मैहरे में पार्किंग स्थल मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन
डीएसपी धर्म चंद वर्मा का कहना है कि मैहरेे में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं है। चुनावों के उपरांत बाजार के नजदीक पार्किंग स्थल तलाशा जाएगा। उन्होंने कहा कि चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा न करने के निर्देश दिए जाएंगे। यातायात का उल्लंघन करने पर पुलिस चालान करेगी।
विज्ञापन