फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जड़ोह स्कूल के बच्चों ने सीखे आपदा से निपटने के तरीके

बच्चों ने सीखे आपदा से निपटने के तरीके

Wed, 25 Oct 2017 05:35 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जड़ोह में आपदा प्रबंधन पर शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के मुख्य शिक्षक विनोद कुमार ने कहा कि किसी आपदा के समय सहयोग व सहायता करना समाज सेवा से कम नहीं है। इसके लिए बच्चों के साथ शिक्षक वर्ग को भी हमेशा तैयार रहना चाहिए।

यही वजह है कि सरकारी व निजी स्कूलों में आपदा की घटना से निपटने के लिए कमेटियां गठित की गई हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों को भूकंप आने, आगजनी के अलावा अन्य प्राकृतिक आपदाओं की बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को पुलिस सहायता नंबर, अग्निशमन विभाग की सहायता के अलावा ग्रामीणों का सहयोग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल के बच्चों को अपने आसपास मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया। इस मौके पर अध्यापकों में सरोज शर्मा, नीना शर्मा सहित निशा, संजीता, आदर्श, कशिश ठाकुर, नितिका ठाकुर, ध्रुव शर्मा, अमन शर्मा, अभिषेक आदि छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed