{"_id":"68fa760d09b07f0b9e0f30fa","slug":"1500-women-availed-free-travel-on-bhaiya-dooj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-171026-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भैया दूज पर 1500 महिलाओं ने उठाया निशुल्क सफर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भैया दूज पर 1500 महिलाओं ने उठाया निशुल्क सफर का लाभ
Fri, 24 Oct 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुलाणा गांव में भैया दूज के पर्व पर अपने भाई को मिठाई खिलाती नन्ही बहन। संवाद।
हमीरपुर। जिले में भाई और बहन के पावन रिश्ते के पर्व भैया दूज को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भैया दूज पर एचआरटीसी ने बहनों को नि:शुल्क सफर का तोहफा दिया। इसके चलते एक दिन में करीब 1500 महिलाओं ने निशुल्क सफर का लाभ उठाया।
हालांकि इस दिन एचआरटीसी को पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है, लेकिन महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए एचआरटीसी ने विशेष सुविधा जारी रखी। इस दौरान छोटे रूट के अलावा लंबे रूट वाली बसों में भी महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई। लंबे रूट वाली बसों में यह सुविधा हिमाचल के भीतर ही प्रदान की गई।
महिलाओं को राज्य से बाहर जाने के बाद ही टिकट बनाया गया। हमीरपुर जिले में सुबह के समय ही बसों में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। आलम यह था कि सुबह एचआरटीसी की बसों में पुरुष सवारियां कम और महिलाएं अधिक थीं। दोपहर तक बसों में अत्याधिक भीड़ देखी गई। दोपहर के बाद महिलाओं की आवाजाही में कमी आ गई।
विज्ञापन
वीरवार को एक दिन में करीब 1500 महिलाओं ने सफर किया जिससे लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। बता दें कि एचआरटीसी की ओर से रक्षाबंधन और भैया दूज पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान करते हुए निशुल्क सेवाएं प्रदान करता है।
कोट:
वीरवार को भैया दूज पर करीब 1500 महिलाओं ने सफर किया है। इससे एचआरटीसी को भले ही घाटा उठाना पड़ा है, लेकिन इसे अधिक तवज्जो नहीं दी जाती है। मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। एक दिन में पांच से छह लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
-राम लाल, अड्डा प्रभारी, हमीरपुर