{"_id":"60cb57ad8ebc3e2db037675f","slug":"15-people-turned-corona-positive-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml373891074","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में 15 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में 15 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सुजानपुर क्षेत्र के गांव टीहरा के 43 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय महिला, सुजानपुर के ही वार्ड नंबर-5 की 22 वर्षीय युवती, भोरंज के गांव डुंगरी के 27 वर्षीय व्यक्ति, झनियारा क्षेत्र के गांव छाल उपरला की 28 वर्षीय महिला और हलाणा के 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, रैपिड एंटीजन टेस्ट में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1226 सैंपल लिए गए, जिनमें से 9 पॉजिटिव निकले। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि दख्योड़ा क्षेत्र के गांव बग्गी में 45 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय लड़के और 9 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव कनकरी में 24 और 22 वर्षीय दो युवतियां संक्रमित पाई गई हैं। गांव बाहिना के 22 वर्षीय युवक, चबूतरा की 32 वर्षीय महिला, बारीं के 62 वर्षीय व्यक्ति और लहड़ा की 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
5 मकानों में हटाई कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हमीरपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर परिषद हमीरपुर के कुल 5 मकानों में अब सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि इन मकानों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आने पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।