फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   148 seats will be filled in four trades in Hamirpur ITI

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर आईटीआई में चार ट्रेडों में भरी जाएंगी 148 सीटें

Mon, 02 Jun 2025 05:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 02 Jun 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
सीटें भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 16 जून तक होंगे आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सस्थांन में सिलाई प्रौद्योगिकी, कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी और सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्रीक के लिए सीटें भरी जाएंगी। सभी ट्रेडों में लगभग 148 सीटें भरी जाएंगी।
आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 16 जून तक चलेगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 350 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये है।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी से पंजीकरण शुल्क के अलावा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजीकरण शुल्क का भुगतान किसी भी ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, एटीएम कार्ड या किसी भी पेमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जा सकता है । आवेदन करते समय अभ्यर्थियों के पास दसवीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हिमाचल बोनोफाइड, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज होने चाहिए। अभ्यर्थी के पास अपना मोबाइल नंबर जोकि आधार कार्ड से लिंक हो और ईमेल आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed