Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लड़कों की दौड़ में सर्वसाक्षी ने हासिल किया गोल्ड

लड़कों की दौड़ में सर्वसाक्षी ने हासिल किया गोल्ड

Sat, 11 May 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की दो दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के मैदान में हुआ। इसमें प्रदेश खेल विभाग से सेवानिवृत्त निदेशक अर्जुन अवार्डी सुमन रावत मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न भागों से 1300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पहले यह प्रतियोगिता एक दिन की होती थी और अब दो दिन की कर दी गई है । अगले वर्ष से प्रतियोगिता में एंट्री पूरी तरह ऑनलाइन तरीके से ही होगी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि राष्ट्रस्तर पर हमीरपुर जिला ने अनूठी छाप छोड़ी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और उनको अभिभावकों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। कहा कि हमीरपुर में सिंथेटिक ट्रैक होने से यहां खेलों के प्रति वातावरण बन रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोच ठाकुर भूपेंद्र सिंह, जिला के उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रवीण पठानिया, संदीप गढवाल, अनिल शर्मा, विजय राणा, रजनीश शर्मा और पुष्पा ठाकुर आदि मौजूद रहे। पहले दिन हुए मुकाबलों में 40 मीटर लड़कों की दौड़ में सर्वसाक्षी ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर-10 लंबीकूद लड़कियों में अंजलि प्रथम, अंडर-14 लड़कियों में 400 मीटर दौड़ में बवीता प्रथम, अंडर-14 लड़कियों में 200 मीटर दौड़ में बवीता ठाकुर प्रथम और अंडर-14 लड़कों में 100 मीटर दौड़ में अक्षय प्रथम रहा। अध्यक्ष पंकज भारतीय ने कहा कि रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed