फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्कूलों को नियमित रूप से पानी की टंकियां साफ करने के निर्देश

स्कूलों को नियमित रूप से पानी की टंकियां साफ करने के निर्देश

Wed, 08 May 2019 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर के सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापकों को शिक्षा विभाग ने पानी की टंकियों की नियमित रूप से सफाई करवाने की निर्देश दिए हैं। इसके साथ स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि पाठशाला में जलजनित रोग से संबंधित मामला आने पर इसकी सूचना स्थानीय चिकित्सा अधिकारी और उपनिदेशक शिक्षा उच्च कार्यालय को प्रेषित करें। जलजनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

जलजनित रोगों की चपेट में कोई बच्चा न आए इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। सरकारी और निजी स्कूलों को समय-समय पर पानी की टंकियों और वाटर फिल्टरों की सफाई करने को कहा गया है। कई बार अशुद्ध पेयजल के कारण बच्चे विभिन्न रोगों की चपेट में आ जाते हैं। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर जसवंत सिंह ने कहा कि इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शौचालयों की साफ-सफाई भी नियमित रूप से करवाई जाए ताकि किसी भी तरह के रोग विद्यालयों में न पनप सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed