फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़ा आदमी बनने की होड़ में अच्छाई को न भूलें : हितेश

बड़ा आदमी बनने की होड़ में अच्छाई को न भूलें : हितेश

Thu, 11 Apr 2019 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जीवन में अच्छा इंसान बनें। क्योंकि बड़ा पद हासिल करने और बड़ा आदमी बनने की होड़ में लोग अच्छाई भूल रहे हैं। प्रसन्नता और संतुष्टि यह जीवन के मूल मंत्र हैं। संस्कारों का विमूल्यन नहीं होना चाहिए। यह उद्गार पुलिस उपाधीक्षक हमीरपुर हितेश लखनपाल ने प्रकट किए। वह वीरवार को हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बोल रहे थे। महिला सशक्तीकरण पर डीएसपी ने कहा कि नौ दिन नवरात्रों में कन्याओं की पूजा करने वाले कई लोग दसवें दिन से ही महिलाओं के साथ भेदभाव और शोषण शुरू कर देते हैं।
कभी भी कोई किसी विवाहित महिला को आशीर्वाद देता है तो यह कहता है कि पुत्रवती भव:, यह मानसिकता भी खत्म होनी चाहिए। क्योंकि पुत्र और पुत्री दोनों एक समान है। उन्होंने कहा कि अगर संगत और नजरिया अच्छा होगा तो कोई भी ताकत आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगी। उन्होंने कहा कि अगर लड़कियां आत्मनिर्भर बनेंगी तो हर कोई उनकी इज्जत करेगा और उन्हें तवज्जो देगा। आत्मनिर्भर बनते ही महिला सशक्तीकरण की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमेशा बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए, जो जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिश्रम और नए आइडिया सफलता की कुंजी है। उन्होंने प्रशिक्षुओं छात्राओं को उदाहरण देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा डीएसपी ने नशे के दुष्प्रभाव, पुलिस की कार्यप्रणाली, स्वरोजगार, अधिकार और कर्तव्य का महत्व, वित्तीय मजबूती आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंध निदेशक कर्नल के. जय चंद, प्रधानाचार्य डॉ. शिवाली राणा और स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अमर उजाला का प्रयास सराहनीय : प्रबंधक
हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रबंध निदेशक कर्नल के जय चंद ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की ओर से महिला सशक्तीकरण की दिशा में शुरू किया गया कार्यक्रम सराहनीय है। इससे बच्चों को काफी जानकारी मिली है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने बहुत महत्वपूर्ण और व्यावहारिक जानकारी प्रशिक्षुओं को दी है। जो जीवन में उनके काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने उचित तरीके से किया जागरूक : डॉ. शिवाली
कॉलेज प्रधानाचार्य डा. शिवाली राणा ने कहा कि कार्यक्रम में डीएसपी हितेश लखनपाल ने कार्यक्रम में उचित तरीके से छात्राओं को जागरूक किया। विशेषकर नशे पर उदाहरण देकर जागरूक कर डीएसपी ने इसके दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।

छात्राओं पर पड़ेगा सकारात्मक असर : प्रीत
कॉलेज प्राध्यापक शमिंद्र प्रीत ने कहा कि डीएसपी ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उदाहरणों के माध्यम से दी। जिसका सकारात्मक असर कॉलेज की छात्राओं पर पड़ेगा। एक छात्रा यदि पांच और लड़कियों को इन बातों के प्रति जागरूक करेंगी तो समाज में बदलाव होगा।
अन्य लड़कियों को भी करेंगी जागरूक : पूजा
छात्रा पूजा ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली और लोगों की पुलिस के प्रति गलत अवधारणा का पता चला है। डीएसपी ने सही तरीके से विस्तृत जानकारी दी। जिसपर वह जीवन में अमल करेंगी और अन्य लड़कियों को भी जागरूक करेंगी। ताकि महिलाएं सुदृढ़ बनें।


मेहनत के लिए हुईं प्रेरित : अंचला
छात्रा अंचला का कहना है कि कार्यक्रम में विभिन्न जानकारियां पाकर बहुत अच्छा लगा। समाज के प्रति दायित्वों और महिला के अधिकारों के बारे में पता चला है। डीएसपी द्वारा बताई गई बातें सामान्य जीवन में काम आने वाली हैं। मेहनत करने और लक्ष्य के लिए उत्साहित रखने के लिए डीएसपी ने प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed