फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अख्तर ब्रदर्स होंगे होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार

अख्तर ब्रदर्स होंगे होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार

Thu, 14 Mar 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोगों का मनोरंजन करने के लिए स्टार कलाकारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। 18 से 21 मार्च तक चारों सांस्कृतिक संध्याओं में अलग-अलग कलाकार उपस्थित रहेंगे। चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिंदी, सूफी, पहाड़ी और पंजाबी गानों पर लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। प्रथम सांस्कृतिक संध्या 18 मार्च को होगी। जिसमें सूफी गायक अख्तर ब्रदर्स अपनी मखमली आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या 19 मार्च को पूरी तरह पहाड़ी कलाकारों के नाम रहेगी। जिसमें स्थानीय पहाड़ी कलाकार अपनी संस्कृति की पहचान और इसका गुणगान करते हुए नजर आएंगे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक गीता जैलदार के नाम रहेगी जो पंजाबी गानों का तड़का लगाकर लोगों का मनोरंजन करेंगी। अंतिम सांस्कृतिक संध्या 21 मार्च को पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला के नाम रहेगी। कुलविंद्र पंजाबी गानों पर युवाओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे। सुजानपुर उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मेले की पहली तीनों सांस्कृतिक संध्याएं रात्रि 10 बजे तक आयोजित होंगी। जबकि अंतिम सांस्कृतिक संध्या 12 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed