फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अमरजीत को डॉ. अंबेडकर नेशनल फेलोशिप आवार्ड

अमरजीत को डॉ. अंबेडकर नेशनल फेलोशिप आवार्ड

Wed, 12 Dec 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के समाजसेवी अमरजीत सिंह को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय सम्मान भारतीय दलित साहित्यिक अकादमी के अध्यक्ष डा. एसपी सुमनाक्षर ने प्रदान किया। इस कार्यक्रम में देशभर के सभी राज्यों से प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवा से जुड़े हुए हैं। वह वर्ष 2001 से 2006 तक सौर वार्ड से जिला परिषद पद पर भी रह चुके हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला हमीरपुर से अध्यक्ष के बाद हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य भी हैं। अमरजीत को सम्मान मिलने से बड़सर क्षेत्र सहित जिले में खुशी की लहर है। अमरजीत सिंह ने बताया कि नि:स्वार्थ भाव से वह पिछले कई वर्षों से जनता की सेवा करते आ रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed