{"_id":"5c0ea461bdec22419302198a","slug":"141544463457-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में दिल की बीमारी के मरीज और सांस रोगी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में दिल की बीमारी के मरीज और सांस रोगी बढ़े
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में दिल की बीमारी के मरीज और सांस रोगी बढ़े
अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना आ रहे 120-150 मरीज
डॉक्टरों ने दिल और सांस रोगियों को व्यायाम और खानपान का ध्यान रखने की दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला में दिल की बीमारी और सांस लेने मे तकलीफ होने के रागियों में वृद्धि हुई है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में दिल की बीमारी और सांस की समस्या वाले रोजाना 120 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। सर्दियों के मौसम में दिल की बीमारी और सांस रोगियों की तादात बढ़ रही है। इसके मुख्य कारण उचित खानपान न होना, धूम्रपान, एलर्जी, दूषित वातावरण आदि हैं। ऐसे में दिल का दौरा पड़ने, अस्थमा, निमोनिया आदि बीमारियां होने का खतरा बना रहा है। वर्तमान जीवनशैली में हो रहे बदलाव, भारी खाने के कारण लोग दिल की बीमारी और सांस रोगों की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों से खानपान का विशेष ध्यान रखने और सुबह व्यायाम व चहलकदमी करने की अपील की है।
दिल की बीमारी की स्थिति में छाती, हाथों, कमर, गर्दन, जबड़े में दर्द महसूस होता है और धड़कन में परिवर्तन होता है। सांस रोगों में सांस फूलना, सांस ठीक से न ले पाना, सांस लेते समय छाती से आवाज आना, सांस की गति तेज होना, धड़कन तेज होना, थकावट आदि शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। इन रोगों से बचने के लिए धूम्रपान न करें, खानपान का ध्यान रखें, प्रदूषण से बचें, ठंडी चीजों का सेवन न करें, व्यायाम करें, मॉर्निंग वॉक, संक्रमण से बचें, गर्म पानी में नमक डालकर गरगला करें। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. भावेश का कहना है कि आजकल ओपीडी में सांस और दिल की बीमारी के अधिक रोगी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों की ओपीडी प्रतिदिन 120 से 150 तक रह रही है। उन्होंने लक्षण दिखने पर चिकित्सकों से इलाज करवाने की अपील की है।