फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पेवर टाइलों के लिए उखाड़ी सड़क, प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

पेवर टाइलों के लिए उखाड़ी सड़क, प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते बाईपास के पास बैंक कालोनी में लोक निर्माण विभाग ने सड़क को पेवर टाइलें लगाने के लिए उखाड़ तो दिया लेकिन, जिला प्रशासन से टाइलें लगाने के लिए सड़क बंद करने की अनुमति नहीं मिली है। इससे सड़क का कार्य ठप पड़ा हुआ है। वहीं, सड़क उखड़ने से लोग धूल-मिट्टी के उड़ने से खासे परेशान हैं। वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल के कारण स्थानीय लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने एक माह पूर्व ही प्रशासन से सड़क को कार्य के लिए बंद करने की अनुमति मांगी थी लेकिन, प्रशासन ने अभी तक कार्य के लिए अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे बजरी, पत्थर और रेत बिखरे पड़े हैं। जो वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। यह सड़क बाईपास हमीरपुर से बजूरी होती हुई नाल्टी के लिए जाती है। सड़क का कार्य न होने से लोग एक माह से परेशानी झेल रहे हैं। साथ लगते घरों में भी धूल की परत जम गई है। सड़क किनारे लगे पेवर टाइलों के ढेरों से हादसों का अंदेशा बना हुआ है। लोगों में आरसी शर्मा, सिमरो देवी, निक्का राम, नीलकमल, रोशन लाल, रवि शर्मा का कहना है कि विभाग ने पहले इस सड़क की अस्थायी मरम्मत की थी लेकिन, वह टिक नहीं पाई। अब सड़क को उखड़े हुए काफी समय हो गया है लेकिन, विभाग इस पर पेवर टाइलें नहीं लगा रहा है। लोगों ने विभाग से सड़क की मरम्मत करने की मांग उठाई है। सहायक अभियंता लोनिवि हमीरपुर देवराज का कहना है कि सड़क पर पेवर टाइलें लगाई जानी है। प्रशासन से अभी तक सड़क को बंद करने की अनुमति नहीं मिली है। जैसे ही अनुमति मिलती है, सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed