फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दिसंबर में चलेगा टीबी के एक्टिव केस फांइडिंग का दूसरा चरण

दिसंबर में चलेगा टीबी के एक्टिव केस फांइडिंग का दूसरा चरण

Sun, 28 Oct 2018 10:30 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के एक्टिव केस फाइंडिंग का दूसरा चरण दिसंबर माह में शुरू होगा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर टीबी संभावित लोगों के बलगम के नमूने ले रहा है। इस दौरान पॉजीटिव पाए जाने वाले लोगों का उचित उपचार चल रहा है। एक्टिव केस फाइंडिंग के तहत पहला चरण 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाया गया। अब इसी कड़ी में दूसरा चरण दिसंबर माह में शुरू होगा। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम में एक ब्लॉक स्तर का कर्मचारी, आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता टीबी के संदिग्ध लोगों के घर-घर जाकर उनके बलगम के सैंपल भरेंगे।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत मोबाइल वैन सीवी नेट से भी लोगों के बलगम की जांच की जाएगी। इस अभियान में अगर कोई केस एक्टिव पाया जाता है तो विभाग उस व्यक्ति का उचित उपचार शुरू करेगा ताकि, 2021 से पहले भारत को टीबी मुक्त करने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। एक्टिव केस फाइंडिंग के प्रथम चरण के तहत विभाग को जिले में 322 नए टीबी के मरीज मिले हैं। इन मरीजों के बलगम की जांच विभाग ने घर-घर जाकर की है। ऐसे में विभाग और सक्रिय हो गया है। इन सभी मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला टीबी नियंत्रक अधिकारी डा. अजय अत्री का कहना है कि एक्टिव केस फाइंडिंग का दूसरा चरण दिसंबर माह में शुरू होगा। जिसमें लोगों के घर-घर जाकर बलगम के नमूने लिए जाएंगे। इस दौरान पॉजीटिव पाए जाने वाले व्यक्ति का उचित उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed