{"_id":"5bad1595867a5537ba4065af","slug":"141538069909-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्बल खेरियां में भूस्खलन, प्रशासन ने खाली करवाए मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्बल खेरियां में भूस्खलन, प्रशासन ने खाली करवाए मकान
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। जिले में बीते तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश के कारण ग्राम पंचायत बड़सर के जब्बल खेरियां गांव के आधा दर्जन घरों को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन की जद में आए इस गांव के करीब पांच परिवारों को प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थान पर जाने के आदेश भी दे दिए गए हैं। जबकि, ग्राम पंचायत बड़सर में बारिश के दौरान श्रीचंद पुत्र परसराम निवासी जब्बल का पक्का मकान जमीन धंसने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले श्रीचंद की लड़की की शादी अगले महीने है। मकान के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्रशासन को सूचना मिलने के बाद डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर, एसडीएम विशाल शर्मा और नायब तहसीलदार बीरबल मौके का जायजा लेने गांव पहुंचे। एक क्षतिग्रस्त मकान के अलावा प्रशासन की टीम की ओर से पाया गया कि गांव के अन्य घरों को भी भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। जिसमें ओंकार चंद और मदनलाल को भी सुरक्षित स्थान पर चले जाने के आदेश दे दिए गए हैं। जबकि, श्रीचंद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से पीड़ित श्रीचंद को 7000 की आर्थिक सहायता दी गई। उधर, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा ने बताया कि जब्बल खेरियां गांव भूस्खलन की जद में आ गया है, जिसके कारण एक मकान को नुकसान हुआ है। जबकि अन्य मकान खतरे में हैं। पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के इंतजाम किए गए हैं तथा आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।